गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत के संवैधानिक मूल्यों के प्रति आस्था, सामाजिक समानता के प्रति दृढ़ता और लोकतंत्र के प्रति समर्पण का प्रतीक गणतंत्र दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।
पीएम मोदी ने आगे कहा- गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्
Comments (0)