महाराष्ट्र : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने की चर्चा चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम पद के लिए शपथ ले सकती हैं।
शरद पवार का बड़ा बयान
इस बीच NCP के सीनियर नेता और पूर्व सीएम शरद पवार ने सुनेत्रा पवार के शपथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। शरद पवार ने शनिवार को इस घटनाक्रम से खुद को दूर करते हुए कहा कि सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण की मुझे कोई जानकारी नहीं है।
जो भी फैसला होगा NCP करेगा
शरद पवार ने कहा कि, हमें शपथ ग्रहण के बारे में नहीं पता। हमें इसके बारे में खबरों से पता चला। मुझे शपथ ग्रहण के बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब शरद पवार से पूछा गया कि क्या शपथ ग्रहण समारोह में पवार परिवार से कोई शामिल होगा, इस पर उन्होंने कहा कि NCP ने यह फैसला लेगा।
Comments (0)