महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य का नया उपमुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया है। वह शनिवार शाम 5 बजे शपथ लेंगी।
बारामती बैठक
शुक्रवार को बारामती में हुई अहम बैठक में सुनेत्रा पवार, उनके बेटे पार्थ पवार, जय पवार और पारिवारिक सलाहकार नरेश अरोड़ा मौजूद रहे। इस बैठक में भविष्य की राजनीतिक रणनीति और नेतृत्व को लेकर चर्चा हुई।
विधायक दल की बैठक
शनिवार सुबह 11 बजे के बाद विधानभवन में एनसीपी विधायक दल की बैठक होगी। इसमें सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
एनसीपी संगठन में बदलाव
सूत्रों के अनुसार, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल को जल्द ही एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर विचार चल रहा है।
Comments (0)