नई दिल्ली - आम आदमी पार्टी और अरविंद्र केजरीवाल के करीबी राघव चड्डा ने आप से अपना मुंह मोड़ लिया है। अब उन्होंने अपने सात सांसदों के साथ झाड़ू को छोड़ कमल थाम लिया है। कल यानी के शुक्रवार को राघव ने अपने तीन सांसदों के साथ आप से अपना रिश्ता तोड़ दिया है। वहीं इस मामले पर दिल्ली की राजनीति भी गरमा गई है। जहां आप के कई नेता बीजेपी पर आरोप लगा रहे है तो वहीं आप की ही सांसद ने पार्टी पर तीखा हमला बोला है।
स्वाति मालीवाल ने आप पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट कर AAP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, साल 2006 में अपनी नौकरी छोड़कर मैंने देश सेवा का मार्ग चुना था, RTI आंदोलन, अन्ना आंदोलन, आम आदमी पार्टी के गठन और दिल्ली महिला आयोग में 8 साल निष्ठापूर्वक काम करते हुए, मैंने हर चरण में पूरी ईमानदारी और समर्पण से योगदान दिया।
आप आदर्शों से भटक चुकी है
सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया साइट X पोस्ट में आगे कहा कि, जिन सिद्धांतों, मूल्यों और ईमानदार राजनीति के संकल्प के साथ हमने यह सफर शुरू किया था, आज बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि, अरविंद केजरीवाल जी और उनके इशारे पर पूरी आम आदमी पार्टी उन आदर्शों से भटक चुकी है।
केजरीवाल भ्रष्टाचार के पर्यायवाची बन चुके हैं
वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AAP के 7 राज्यसभा सांसदों के BJP में विलय पर कहा, "ये स्वाभाविक था। उनके कुछ सांसद भी आ रहे हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं। बीजेपी नेता ने अपने बयान में आगे पूर्व सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि, अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के पर्यायवाची बन चुके हैं। लूट का शासन उन्होंने दिल्ली में किया अब पंजाब में कर रहे हैं।
गद्दारों ने पंजाब का सौदा कर दिया
आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि, तीन दिन से गुजरात में हूँ… जिस समय गुजरात में हज़ारों कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर, सारे ख़तरे और बीजेपी की धमकियाँ झेलकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने कीलिये खून पसीना बहा रहे है, उसी समय कुछ गद्दारों ने पंजाब के कार्यकर्ताओं के ख़ून पसीने की कमाई का सौदा कर लिया।
पंजाब गद्दारों को कभी माफ नहीं करेगा
इसके आगे पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, जो राज्यसभा सदस्य आज बीजेपी के सामने झुक गए, अपनी निजी मजबूरियों, डर और लालच के कारण जिन्होंने पंजाब के लोगों के साथ ग़द्दारी की है, उन्हें पता होना चाहिए कि पंजाब गद्दारों को कभी माफ नहीं करता है।