पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले चरण में 91.46% मतदान हुआ, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 84.41% वोटिंग दर्ज की गई, जो अब तक का सबसे अधिक मतदान माना जा रहा है।
SIR के विरोध में बंपर वोटिंग
चुनाव आयोग के अनुसार यह आंकड़े शाम 7 बजे तक के हैं और इनमें बदलाव संभव है। दोनों राज्यों में ऐतिहासिक स्तर पर मतदान दर्ज होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह मतदान SIR के विरोध में जनता की प्रतिक्रिया है।वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि TMC का प्रभाव अब समाप्त हो रहा है।
विधानसभा चुनावों के परिणाम 4 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे
इससे पहले असम, केरल और पुडुचेरी में भी रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया था। असम में 85.91%, पुडुचेरी में 90% और केरल में 1987 के बाद सबसे अधिक 78.27% मतदान हुआ था।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम 4 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे, जिस पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई हैं।