पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 9 बजे तक बंगाल में लगभग 19% और तमिलनाडु में 18% मतदान दर्ज किया गया है।
सुबह 9 बजे तक बंगाल में 19% और तमिलनाडु में 18% वोटिंग
दोनों राज्यों में कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। पश्चिम बंगाल के मालदा, बीरभूम और आसनसोल में पोलिंग बूथों पर महिलाओं की संख्या अधिक देखी जा रही है। वहीं तमिलनाडु में भी कई जगहों पर इसी तरह का उत्साह देखने को मिला।
चेन्नई में अभिनेता अजित कुमार और TVK प्रमुख विजय ने मतदान किया। उनके मतदान केंद्रों पर पहुंचने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।
पश्चिम बंगाल में TMC और BJP के बीच मुख्य मुकाबला
पश्चिम बंगाल में TMC और BJP के बीच मुख्य मुकाबला है। सभी बूथों पर चुनाव आयोग द्वारा वेबकास्टिंग के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। राज्य की बाकी 142 सीटों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन और AIADMK-BJP गठबंधन के बीच मुकाबला
तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन और AIADMK-BJP गठबंधन के बीच मुकाबला है। वहीं अभिनेता थलापति विजय की पार्टी TVK के मैदान में आने से चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।