पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, जबकि तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है।
मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें
दोनों राज्यों में कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। पश्चिम बंगाल के मालदा, बीरभूम और आसनसोल में पोलिंग बूथों पर भारी भीड़ नजर आई, जहां महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। वहीं तमिलनाडु में भी कई जगह इसी तरह का माहौल देखने को मिला।
चेन्नई में एक्टर अजित कुमार ने वोट डाला
चेन्नई के थिरुवनमियूर में अभिनेता अजित कुमार ने मतदान किया। उनके आने की खबर फैलते ही उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कुछ समय के लिए बूथ के बाहर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।
4 मई को घोषित किए जाएंगे
पश्चिम बंगाल में TMC और BJP के बीच कड़ा मुकाबला है। सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग द्वारा वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की जा रही है। राज्य की बाकी 142 सीटों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।