आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान हो रहा है। तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, जबकि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
TMC और BJP के बीच कड़ा मुकाबला
पश्चिम बंगाल में TMC और BJP के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है, वहीं तमिलनाडु में DMK की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन और AIADMK-BJP के नेतृत्व वाले NDA के बीच सीधा चुनावी मुकाबला है।
मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें
दोनों राज्यों में मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही वोटरों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
पीएम मोदी ने की खास अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण आज हो रहा है. मैं सभी नागरिकों से इस लोकतंत्र के उत्सव में पूरी ताकत से भाग लेने का आग्रह करता हूं. मैं विशेष रूप से अपने युवा मित्रों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं.