पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार भारत को निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर रखते हुए विकसित भारत संकल्प को सिद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-2027 विकसित भारत व युवा आकांक्षाओं को सिद्ध करने वाला बजट है। वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा अभिनंदनीय है। आर्थिक संप्रभुता और विकास, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति, संसाधनों का समान वितरण के तीन कर्तव्य रोजगार, विकास और सामाजिक सुरक्षा पर मोदी सरकार की प्रतिबद्धिता को परिलक्षित करते हैं।
केंद्रीय बजट विकसित भारत और युवा आकांक्षाओं को साकार करने वाला
यह बजट आत्मनिर्भर और विकसित भारत की आधारशिला को और सुदृढ़ करने वाला है, जो ग़रीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, मध्यम वर्ग और अन्य जरूरतमंद समूहों के सशक्तिकरण की दिशा के अत्यंत प्रभावी होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, उनके मार्गदर्शन में यह बजट समावेशी, सर्वस्पर्शी और हर वर्ग को लाभान्वित करने वाला है। पिछले 12 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था की परिवर्तनकारी यात्रा को दर्शाते हुए, मोदी सरकार का यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को और गति देने वाला नए भारत के नए दृष्टिकोण और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक है।
Comments (0)