


भारतीय मूल की विधु इशिका ने मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने इस जीत के साथ सिर्फ ताज ही नहीं पहना, बल्कि हर उस लड़की की उम्मीद को भी उड़ान दी है, जिसे कभी समाज ने यह कहकर रोका था कि वह कुछ नहीं कर सकती।
सोशल मीडिया पर दी खुशी जाहिर, कहा शुक्रिया
विधु इशिका ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को धन्यवाद कहा। उन्होंने इस खास उपलब्धि को अपने फैन्स और उन सभी लोगों के साथ साझा किया जो हमेशा उनके साथ खड़े रहे।
टीवी होस्ट से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर
विधु इशिका पहले टीवी होस्ट रह चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने सस्टेनेबल फैशन को बढ़ावा देने के लिए एक प्लेटफॉर्म की भी शुरुआत की थी। अब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 का खिताब जीतकर खुद को एक प्रेरणा के रूप में स्थापित कर दिया है।
जीत पर इशिका का भावुक संदेश
अपनी जीत के बाद इशिका ने कहा, "यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है, यह हर उस लड़की की जीत है, जिसे कभी कहा गया था कि वह ऐसा नहीं कर सकती। यह जीत भारतीय संस्कृति, संगीत और नारीत्व की एक खुली घोषणा है।" उनके ये शब्द आज हजारों लड़कियों को अपने सपनों पर विश्वास करने की प्रेरणा दे रहे हैं।