Jaipur: राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की (Rajasthan Corona Update) संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को प्रदेश में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें 7 केस जयपुर से हैं। इसके बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 20 पर पहुंच गई है। वहीं, दो संक्रमित मरीजों की दुर्घटना में मौत हो गई। हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा रविवार को राजस्थान में कुल 722 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें सबसे ज्यादा सात संक्रमित मरीज जयपुर में सामने आए हैं। वहीं, अलवर, दौसा, कोटा और सवाई माधोपुर में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। इसके बाद हेल्थ डिपार्टमेंट ने मरीजों को आइसोलेशन मे रखा है। ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर लोगों की जांच करना शुरू कर दी है।
राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को प्रदेश में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें 7 केस जयपुर से हैं।