राजस्थान के बहुचर्चित सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गुर्गे संपत नेहरा के परिवार को अब उसकी हत्या का डर सता रहा है। नेहरा के परिवार वालों को संदेह है कि अगर राजस्थान पुलिस उसे पूछताछ के लिए राजस्थान लेकर गई तो वहां उसकी हत्या हो सकती है। नेहरा की पत्नी ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। इस याचिका में उनसे आग्रह किया है कि अगर राजस्थान पुलिस नेहरा से पूछताछ करना चाहती है तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही पूछताछ करे। नेहरा की पत्नी की याचिका पर हाईकोर्ट ने राजस्थान पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
संपत नेहरा के परिवार को अब उसके एनकाउंटर का डर सता रहा