Jaipur: राजस्थान की 16वीं विधानसभा का पहला (Kalicharan Saraf) सत्र जल्द बुलाया जा सकता है। वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ को आज प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। शाम करीब 4:30 बजे राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद थे। उनके सहयोग के लिए तीन वरिष्ठ विधायकों का पैनल भी बनाया गया है। इसमें विधायक दयाराम परमार, प्रताप सिंह सिंघवी और डॉ. किरोडी लाल मीणा हैं।
अफसरों के साथ पहली बैठक
भजनलाल शर्मा ने सोमवार शाम को सचिवालय में सभी विभागों के प्रमुख अफसरों के साथ बैठक की। सीएम ने बैठक में भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की बात कही। उन्होंने कहा- सरकारी योजनाओं में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार सहन नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को 100 दिन की कार्य योजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए।
'जो योजना बने 25 साल को ध्यान में रखकर बनाई जाए'
सीएम ने कहा- जो भी योजना बने, वह अगले 25 साल (Kalicharan Saraf) को ध्यान में रखकर बनाई जाए। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं को गति देने की भी बात कही गई। यह भजनलाल की अफसरों के साथ पहली बैठक थी। बैठक में मुख्य सचिव उषा शर्मा, सीएम के प्रमुख सचिव टी रविकांत सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। जयपुर में भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के तहत लगाए गए शिविर का उद्घाटन किया।
कल भरतपुर जाएंगे सीएम
सीएम भजनलाल शर्मा मंगलवार को सड़क मार्ग से भरतपुर जाएंगे। वे भरतपुर सर्किट हाउस में स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे गोवर्धन के गिर्राज महाराज मंदिर के दर्शन करने जाएंगे।
मंत्रिमंडल गठन की कवायद तेज
राजस्थान में मंत्रिमंडल गठन की कवायद भी तेज (Kalicharan Saraf) हो गई है। संभावना है कि इस हफ्ते 15-17 विधायक मंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि मंत्रिमंडल गठन के संबंध में भजनलाल शर्मा ने सोमवार को दिल्ली में राजस्थान के कई नेताओं से मुलाकात की। सोमवार को जयपुर लौटने से पहले शर्मा ने दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री व राजस्थान के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी से भी मिले। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी साथ रहे।