Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हम ऐसी व्यवस्था (CM Bhajanlal) करना चाहते हैं कि बीमार व्यक्ति को जांच के लिए अस्पताल नहीं आना पड़े। उसके घर तक जांच के लिए मेडिकल वैन पहुंचे। जिसमें सभी तरह की जांच की सुविधा हो। उन्होंने कहा कि हम इसे एग्जामिन करवा रहे हैं। कैलेंडर बनाकर हर व्यक्ति की जांच उसके घर पर ही कराने की दिशा में काम करेंगे। सीएम आज सुशासन दिवस के कार्यक्रम में जयपुर के पास बगरू के अजयराजपुरा में आमजन को संबोधित कर रहे थे।
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हम ऐसी व्यवस्था करना चाहते हैं कि बीमार व्यक्ति को जांच के लिए अस्पताल नहीं आना पड़े।