Udaipur: उदयपुर में आज एक और रॉयल वेडिंग (Udaipur) होने जा रही है। हरियाणा के भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई और राजस्थान की रहने वाली IAS परी बिश्नोई शादी के बंधन में बंधेंगे। उदयपुर के राफेल्स होटल में ये डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। इससे पूर्व गुरुवार रात को यहां संगीत का आयोजन हुआ। शादी के बाद पहला रिसेप्शन 24 दिसंबर को पुष्कर (अजमेर) में होगा, इसके बाद 26 दिसंबर को आदमपुर में प्रतिभोज कार्यक्रम है। 27 दिसंबर को नई दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन होगा।
UPSC 2020 बैच की महिला अफसर है परी
हरियाणा के पूर्व CM चौधरी भजनलाल के पोते और आदमपुर सीट से विधायक भव्य बिश्नोई की 1 मई को परी बिश्नोई के साथ सगाई हुई थी। परी UPSC 2020 बैच की महिला अफसर हैं, जिन्हें सिक्किम काडर मिला हुआ है, जहां पर वे सब मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं। शादी के लिए उन्होंने अपना काडर चेंज करवाया है ,अब उन्हें हरियाणा काडर की NOC भी मिल गई है।
पहली बार विधायक बने भव्य
साल 2022 में आदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भव्य बिश्नोई पहली बार विधायक बने। पहले इस सीट से उनके पिता कुलदीप बिश्नोई विधायक थे। उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। भाजपा ने भव्य को अपना प्रत्याशी बनाया था।
IAS परी बिश्नोई की पढ़ाई राजस्थान और दिल्ली में हुई हैं।
परी के पिता वकील, मां जीआरपी में पुलिस अफसर
परी का जन्म बीकानेर जिले में हुआ। उनके पिता मनीराम वकील (Udaipur) हैं और उनकी मां सुशीला अजमेर में जीआरपी पुलिस अधिकारी हैं। परी के पिता अपने गांव के 4 बार सरपंच रह चुके हैं। परी की शिक्षा सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के दौरान ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। ग्रेजुएशन के बाद परी ने एमडीएस यूनिवर्सिटी, अजमेर से पॉलिटिकल साइंस में पीजी किया था। यूपीएससी की तैयारी के दौरान परी ने नेट जेआरएफ भी क्लियर किया था। साल 2019 में परी ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी क्लियर कर लिया। उन्होंने ऑल इंडिया में 30वीं रैंक हासिल की थी।
पूर्व सीएम के पोते हैं भव्य
भव्य के दादा हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल थे। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई-रेणुका बिश्नोई के बेटे भव्य युवा चेहरा है। वे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं। गांधी परिवार से नाराजगी के चलते कुलदीप बिश्नोई-रेणुका बिश्नोई अगस्त 2022 में कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। कुलदीप ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। उपचुनाव में भाजपा ने भव्य को चेहरा बनाया और वे चुनाव जीत गए। उन्हें 15,714 वोटों से जीत मिली थी। उदयपुर शहर के उदयसागर झील पर बनी राफेल्स होटल।
उदयसागर झील के टापू पर बना है राफेल्स होटल
उदयपुर शहर से 13 किलोमीटर दूर उदयसागर झील है। इस झील (Udaipur) के टापू पर राफेल्स ग्रुप का फाइव स्टार होटल है और यहीं ये शादी हो रही है। उदयपुर का ये लग्जरी होटल विदेशी होटल ग्रुप की एक चेन का हिस्सा है। उदयसागर झील के बीच में बना यह होटल देश-दुनिया में मशहूर है। करीब 21 एकड़ में घिरे इस होटल में एक कमरे की एक रात के किराए की शुरुआत करीब 55,000 से शुरू होती है। होटल का अपना एक बड़ा आइलैंड भी है। होटल में करीब 50 से ज्यादा लग्जरी कमरे हैं। फ्लेमिंगो सिग्नेचर रूम विद बालकनी का एक रात का किराया करीब 85 हजार रुपए है। इसके अलावा ओयासिस सुइट विद पूल विद कबाना एंड बालकनी के साथ किराया 1 लाख से भी ज्यादा है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा की शाही शादी भी इसी होटल में हुई थी।