राजस्थान आने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। कुछ महीने पहले जयपुर में हुए हेलिकॉप्टर जॉय राइड के ट्रायल के बाद अब सैलानी कुंभलगढ़ में इसका लुत्फ उठा सकेंगे। कुंभलगढ़ किले की दीवार जो 'ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया' के नाम से मशहूर हैं। उस अजेय किले की ऐतिहासिक दीवारों को सैलानी कम से कम 500 फीट की ऊंचाई से ही देखकर एडवेंचर्स राइड का हिस्सा बन सकेंगे।
जयपुर घूमते हुए कुंभलगढ़ जाने वाले डोमेस्टिक व इंटरनेशनल टूरिस्ट आज से पहली बार कुंभलगढ़ में 'जॉय राइड' का लुत्फ उठा सकेंगे। रोजाना दो अलग-अलग शिफ्ट में राइड होगी। सुबह 10 से दोपहर 12 और दोपहर को 3 से शाम 5 बजे का समय रहेगा। खास बात है कि यहां आने वाले सैलानी फरवरी तक इसे एंजॉय कर सकेंगे। कम से कम 500 फीट की ऊंचाई से सैलानी इस एडवेंचर्स राइड का हिस्सा बनेंगे। जयपुर में भी मकर संक्रांति के बाद जयपुर में यह राइड शुरू होगी।
कुंभलगढ़ में हेलीकॉप्टर जॉय राइड शीघ्र