एक्टिव मोड में आए भजनलाल शर्मा
इससे पहले राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भजनलाल एक्टिव मोड में आ गए। सबसे पहले मुख्यमंत्री सचिवालय में बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव रहे कुलदीप रांका सहित 4 आईएएस अधिकारियों को एपीओ कर दिया है। वहीं, राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी योगेश श्रीवास्तव को सीएम का ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्त किया गया है। तीन अधिकारियों की मुख्यमंत्री सचिवालय में अस्थायी नियुक्ति एक दिन पहले ही हो चुकी है। योगेश श्रीवास्तव कांग्रेस सरकार के खाद्य मंत्री रमेश मीणा के विशिष्ट सचिव रह चुके हैं और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के डिप्टी सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र से शनिवार शाम राजभवन में मिलने पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा।सीएम बोले- भाजपा सरकार घोषणा पत्र का हर वादा पूरा करेगी
इधर, महारानी कॉलेज में विकसित भारत संकल्प यात्रा (CM BhajanLal Sharma) को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि भाजपा सरकार घोषणा पत्र का हर वादा पूरा करेगी और मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन तक पहुंचाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति इससे वंचित रहता है तो अफसरों की जवाबदेही तय की जाएगी। इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तर पर एक कमेटी बनेगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़े थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जयपुर के महारानी कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया गया।शपथ के बाद CM के फैसले
- सीएम भजनलाल शर्मा ने पहले ही दिन अपराधियों के प्रति कठोर रुख अपनाने की बात कही है। सीएम ने यूपी की तर्ज पर अपराधियों के ठिकानों पर बुलडोजर जैसी कार्रवाई के भी इशारों में संकेत दे दिए हैं।
- सरकार महिला और बालिका अत्याचार सहन नहीं करेगी। महिलाओं को सुरक्षा देना प्राथमिकता रहेगी। कानून व्यवस्था सही करना और करप्शन मिटाना भी सरकार की प्राथमिकता में रहेगा।
- भविष्य में पेपर लीक न हो, इसके लिए आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। सरकार ने पेपर लीक की जांच के लिए एसआईटी बनाने का फैसला किया है।
- सीएमओ में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भजनलाल ने कहा- प्रदेश में संगठित अपराध को खत्म करने के लिए एंटी गैंगस्टर्स टास्क फोर्स का गठन होगा। किसी भी तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम भजनलाल शर्मा से लोगों ने मुलाकात की और स्वागत किया।