राजस्थान के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को देर रात मथुरा के गोवर्धन मंदिर पहुंचे. सीएम चुने जाने के बाद भजनलाल पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे हैं. उन्होंने परिक्रमा मार्ग पर स्थित गोवर्धन महाराज के दर्शन कर विधि- विधान से पूजा अर्चना की. मुख्यमंत्री ने सबसे पहले परिक्रमा मार्ग में राजस्थान की सीमा पर बने पूंछरी का लौठा मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए. इसके बाद सीएम श्रीनाथ जी मंदिर, जतीपुरा स्थित मुखारबिंद और दानघाटी मंदिर भी पहुंचे.
अपनी धर्मपत्नी के साथ गिरिराज जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विकास और तरक्की की कामना की.
CM बनने के बाद पहला बार पहुंचे उत्तर प्रदेश