जोधपुर: पश्चिमी राजस्थान की बाड़मेर जिले की बाड़मेर विधानसभा सीट (Rajasthan News) से कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। एक महिला ने रेप और पोक्सो एक्ट में पूर्व विधायक मेवाराम जैन सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके साथ वर्ष 2021 से लेकर 2022 तक यौनशोषण किया गया है। बेटी से छेड़छाड़ करने के साथ उसके सामने ही अश्लील हरकतें की जाती थी। इस दौरान महिला की एक मित्र के साथ भी दुष्कर्म किया गया।
पश्चिमी राजस्थान की बाड़मेर जिले की बाड़मेर विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।