Jaipur: झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में 5 से 7 जनवरी तक महानिदेशक-महानिरीक्षक (PM Modi in Jaipur) सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत देश भर से पुलिस अधिकारी आएंगे। इस दौरान तीन दिन तक शहर के कुछ मार्गों पर वीवीआईपी मूवमेंट की अधिकता रहेगी। इन मार्गों से आमजन के वाहनों को कौनसे वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाए, इसकी तैयारियों में प्रशासन अभी से जुट गया है। प्रधानमंत्री मोदी का सम्मेलन के दौरान दो दिन और गृहमंत्री अमित शाह का तीन दिन जयपुर में रुकने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी राजभवन स्थित गेस्ट हाउस तो गृहमंत्री भी सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। इसके अलावा सभी राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के डीजीपी व अन्य पुलिस अफसर सम्मेलन के लिए जयपुर आएंगे।
झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में 5 से 7 जनवरी तक महानिदेशक-महानिरीक्षक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत देश भर से पुलिस अधिकारी आएंगे।