राजस्थान में मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते सर्दी बढ़ बढ़ गई है। राजधानी जयपुर सहित तमाम इलाकों में सुबह घना कोहरा दिखाई दिया।इसी के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां एक तरफ माउंट आबू में तापमान जमाव बिंदु के इर्द गिर्द बना हुआ है तो वहीं फतेहपुर में भी लगभग 2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 दिसंबर को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने और जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है
हाड कपा देने वाली सर्दी से रहे सावधान