जयपुर: मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा ने सोमवार 18 दिसंबर को अफसरों की पहली बैठक ली। सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई इस बैठक में सभी सीनियर आईएएस अफसरों को बुलाया गया, जिनमें मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, विशेष सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव और सभी संयुक्त सचिव शामिल थे। ब्यूरोक्रेसी के अफसरों के साथ हुई पहली बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास का रोडमैप तैयार कर उस पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 25 साल का लक्ष्य बनाकर विकास का रोडमैप तैयार करें। इसी बैठक में यह भी साफ किया कि अब राजस्थान कैसे चलेगा, कैसे पीएम मोदी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को फॉलो किया जाएगा और कैसे योजना बनाकर विकास योजनाओं पर काम होगा।
बता दिया कैसे चलेगी डबल इंजन सरकार