Jaipur: पहली बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले भजनलाल शर्मा (Rajasthan CM Oath Ceremony) ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। अब भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुखिया होंगे। भजनलाल शर्मा के अलावा दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा राजस्थान के उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस शुरू हो गया था। ये सस्पेंस चुनावी नतीजों में बीजेपी को बंपर बहुमत मिलने के बाद भी जारी रहा। आखिरखार शपथ ग्रहण के बाद ये सस्पेंस पूरी तरह से खत्म हो गया है।
हली बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।