Jaipur: संसद भवन की सुरक्षा में हुई चूक के मामले (Rajasthan) में दिल्ली पुलिस राजस्थान पहुंची। बुधवार रात करीब 12.30 बजे छठे आरोपी ललित झा को पकड़ने के लिए कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना के गंडाला गांव में छापेमारी की गई। पुलिस ने गांव के बस स्टैंड के पास लोगों से पूछताछ की। साथ ही, गाड़ियों को रोक-रोककर तलाशी भी ली गई। पुलिस को छठे आरोपी की आखिरी लोकेशन गांव में ही एक घर की मिली थी। इसके बाद पुलिस यहां पहुंची।
दो घंटे तक पुलिस ने की तलाश
गांव के संदीप ने बताया- 4-5 पुलिस के जवान थे। हमारे बीएसएनएल टावर (Rajasthan) के पास आए। उन्होंने मेरे घर का दरवाजा खटखटाया। पुलिस वालों ने मुझसे कहा कि बीएसएनएल की सिम है तो हमें उपलब्ध करवा दो। हम एक आदमी की लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं। यह आदमी संसद भवन में हुई घटना में शामिल था। हमने पुलिस की मदद भी की। मोबाइल भी दिया। मेरे मोबाइल की मदद से वे 300 मीटर दूर सुभाष यादव के घर तक पहुंचे। दो घंटे तक पुलिस यहां रही थी। जिस आदमी की तलाश में पुलिस आई थी, वो नहीं मिला। मकान मालिक सुभाष यादव ने कहा- उनके पुराने मकान में एक बंगाली परिवार करीब 10 साल से किराए पर रह रहा है। रात को पुलिस आई और पुराने मकान की दीवार कूदकर अंदर घुसी। इसके बाद किराए पर रह रहे प्रदीप से बातचीत की। फिर मेरे पास आए और पूछताछ की। रास्ते में भी 3-4 लोगों से पूछताछ की।
पुलिस ने की कई जगह सर्चिंग
किराए पर रह रहे प्रदीप ने कहा- पुलिस ने ललित का फोटो दिखाया और पूछा कि इसको जानते हो क्या, जिस पर मैंने मना कर दिया। फिर मुझसे मेरा मोबाइल मांगा, मैंने मोबाइल दे दिया। इसके बाद मुझे साथ ले गए। मैं मकान मालिक के पास इन्हें ले गया। दो गाड़ियों में पुलिस के जवान आए थे। पुलिस को यहां से कुछ नहीं मिला, जिसके बाद वे लौट गए।
मामले में 6 आरोपी हैं शामिल
मामले में 6 आरोपियों को शामिल (Rajasthan) होना बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही एक हिरासत में है। छठा घुसपैठिया फरार चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने संसद की सुरक्षा में सेंधमारी के लिए सागर शर्मा (26), मनोरंजन डी (34), अमोल शिंदे (25) और नीलम (42) को पकड़ लिया है। छठे आरोपी ललित झा की तलाश जारी है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में यूएपीए के तहत केस भी मामला दर्ज कर किया है।