Jaipur: आईएएस अधिकारी टी रविकांत राजस्थान (Rajasthan News) के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रमुख सचिव होंगे। टी रविकान्त फिलहाल प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग में है। अब उन्हें राजस्थान के सीएम के प्रमुख सचिव का अस्थाई कार्यभार दिया गया है। वहीं आनन्दी फिलहाल शासन सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में हैं। उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव का अस्थाई कार्यभार दिया गया है. इसके साथ ही डॉ. सौम्या झा जो की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मुख्य परिचालन प्रबंधक, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद हैं, उन्हें मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
आईएएस अधिकारी टी रविकांत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रमुख सचिव होंगे। टी रविकान्त फिलहाल प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग में है।