Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Elections 2023) के तहत एक सीट पर चुनाव नहीं हुआ था। उस सीट का नाम श्रीकरणपुर विधानसभा या करणपुर विधानसभा सीट है। इस करणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर की मृत्यु के बाद इस सीट पर मतदान रद कर दिया गया था। आज कांग्रेस ने करणपुर विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार का ऐलान किया। कांग्रेस ने रुपेंद्रर सिंह कुन्नर को अपना उम्मीदवार घोषित किया। रुपेंद्रर सिंह कुन्नर, गुरमीत सिंह के बेटे हैं। करणपुर विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा 11 उम्मीदवार हैं। अब कांग्रेस के नए प्रत्याशी रुपेंद्रर सिंह कुन्नर नामांकन करेंगे।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के तहत एक सीट पर चुनाव नहीं हुआ था। उस सीट का नाम श्रीकरणपुर विधानसभा या करणपुर विधानसभा सीट है।