Jaipur: श्रीगंगानगर की करणपुर विधानसभा सीट (Rajasthan karanpur) पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नारायण पंचारिया ने बताया कि समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सी.आर. चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल और गंगानगर के जिलाध्यक्ष श्रवणपाल मान को शामिल किया गया है।
श्रीगंगानगर की करणपुर विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया है।