Jaipur: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल शर्मा को नए सीएम (Rajasthan CM Oath Ceremony) के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। गहलोत ने साथ ही कहा कि उन्हें आशा है कि नई सरकार हमारी चिरंजीवी, अन्नपूर्णा, उड़ान, ओपीएस समेत अन्य सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं को मजबूती देगी। अशोक गहलोत ने भी जयपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था और इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत करते हुए देखे गए थे। शपथ ग्रहण की एक तस्वीर काफी चर्चा में है जिसमें गहलोत अपने कट्टर विरोधी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ बैठे हुए हैं और दोनों ही हंसते-मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं।
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल शर्मा को नए सीएम के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है।