Jaipur: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रविवार (Cabinet Expansion in Rajasthan) को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। दोपहर एक बजे सीएम जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। दिल्ली में शर्मा का कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है। सीएम बनने के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो शर्मा यहां मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा कर सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद से ही चर्चा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा। पार्टी चाहती है कि लोकसभा चुनाव से पहले सरकार कुछ ऐसे बड़े काम करे, जिसका सीधा फायदा पार्टी को चुनाव में हो। यही वजह है कि मंत्रिमंडल विस्तार इस महीने होने की पूरी संभावना है। सीएम शर्मा ने शनिवार को ही राज्यपाल से मुलाकात की थी। इसे भी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रविवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। दोपहर एक बजे सीएम जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।