Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा अपने मंत्रिमंडल (Rajasthan News) का विस्तार इस सप्ताह कर सकते हैं। सीएम भजनलाल शर्मा दोनों उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के साथ दिल्ली दौरे पर हैं। वे सुबह संसद भवन पहुंचे। इस दौरान प्रेमचंद बैरवा भी साथ मौजूद रहे। आज सीएम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। जहां नामों पर अंतिम मुहर लग सकती हैं। वहीं, आज पीएम मोदी से भी मुलाकात का कार्यक्रम बन सकता है।
नए लोगों को मिल सकता है मंत्रिमंडल में मौका
सीएम भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल में नए लोगों को मौका मिल सकता हैं। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में वरिष्ठ की अपेक्षा उन विधायकों को मौका दिया जा सकता है, जो अभी तक कभी मंत्री नहीं बने। हालांकि कुछ वरिष्ठ विधायकों को भी मंत्री बनाया जा सकता है। इनकी संख्या ज्यादा नहीं होगी। वहीं, लोकसभा चुनावों से पहले जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाकर मंत्रिमंडल में विधायकों को शामिल किया जाएगा। इससे पार्टी लोकसभा चुनावों में इसे भुना सके। ऐसे में मानकर चला जा रहा है कि शेखावटी अंचल जहां बीजेपी की परफॉर्मेंस फिसड्डी रही है। वहां जीते हुए अधिकतर विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। दिल्ली में लगातार केंद्र के नेताओं से मिल रहे सीएम भजनलाल शर्मा।
प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और सीएम भजनलाल में लंबी वार्ता
सीएम भजनलाल शर्मा बुधवार रात दिल्ली पहुंच गए थे। जहां जोधपुर हाउस (Rajasthan News) में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और उनके बीच लंबी वार्ता हुई। माना जा रहा है कि इस वार्ता में मंत्रिमंडल के नामों को लगभग फाइनल कर लिया है। जिस पर अब केन्द्रीय नेतृत्व की अंतिम मुहर लगना शेष है। आज सुबह से सीएम भजनलाल शर्मा से जोधपुर हाउस में कई अन्य नेताओं ने भी मुलाकात की। इसमें सांसद नरेन्द्र खींचड़, सांसद भागीरथ चौधरी, सांसद मनोज राजोरिया, सांसद सुमेधानंद सरस्वती सहित अन्य नेता शामिल रहे।