भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।श्रेयस अय्यर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिला है।
वैभव सूर्यवंशी को फिर मिला मौका
टीम की सबसे खास बात वैभव सूर्यवंशी का चयन है। उन्हें एक बार फिर भारतीय T20 टीम में जगह दी गई है।वैभव के साथ अभिषेक शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और ईशान किशन भी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं।
जसप्रीत बुमराह समेत 4 खिलाड़ियों पर फिटनेस का फैसला
BCCI ने चार खिलाड़ियों के नाम के आगे फिटनेस क्लीयरेंस की शर्त रखी है।
नीतीश कुमार रेड्डी
वाशिंगटन सुंदर
जसप्रीत बुमराह
हर्षित राणा
इन चारों खिलाड़ियों का सीरीज में खेलना उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा।
रिंकू सिंह को नहीं मिली जगह
अफगानिस्तान के खिलाफ घोषित टीम में मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह को जगह नहीं मिली है।वहीं संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है। तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाए रखा गया है।
दिल्ली में होंगे तीनों मुकाबले
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीनों T20I मुकाबले अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, दिल्ली में खेले जाएंगे।
सीरीज का पूरा शेड्यूल
मुकाबला तारीख स्थान
पहला T20I 13 सितंबर 2026 दिल्ली
दूसरा T20I 15 सितंबर 2026 दिल्ली
तीसरा T20I 17 सितंबर 2026 दिल्ली
तीनों मुकाबले पांच दिनों के भीतर पूरे हो जाएंगे।
सितंबर में होने वाली यह T20 सीरीज भारत के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बाद टीम को एशियाई खेलों में हिस्सा लेना है।ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबले खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीम संयोजन को परखने का महत्वपूर्ण मौका होंगे।
अफगानिस्तान की कमान संभालेंगे इब्राहिम जादरान
अफगानिस्तान ने भी इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इब्राहिम जादरान टीम की कप्तानी करेंगे। यह बतौर पूर्णकालिक T20I कप्तान उनका पहला कार्यभार होगा। तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की भी टीम में वापसी हुई है।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की पूरी टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा