हरिद्वार : ऋषिकुल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि हरिद्वार में अगले साल होने वाले कुंभ को लेकर राज्य सरकार गंभीर है और आगामी कुंभ भव्य और ऐतिहासिक होगा। कार्यक्रम में देश विदेश से पहुंचे लोगों का सीएम धामी ने देवभूमि में स्वागत किया।
प्रधानमंत्री का किया अपमान
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी पर बोलते हुए कहा वह बिल्कुल सेंसलेस हो गये हैं जितने संस्कार उनकी माँ ने उनकी बहन ने उनको वो संस्कार सिखाए नहीं हैं की हमारे यहाँ अपनों से बड़ो का सम्मान कैसे किया जाता है प्रधानमंत्री आयु और अनुभव में बहुत बड़े है और देश को उन्होंने वो दिया जो किसी प्रधानमंत्री ने दिया नहीं है और बुजुर्ग माँ उनके प्रति संवेदनशीलता होनी चाहिए एक सयोग की भावना होनी चाहिए मन में श्रद्धा होनी चाहिए और प्रधानमंत्री जी माँ को कुर्सी देते हैं उसका उपहास उड़ाते हैं आप ख़ुद समझ सकते हैं उनकी बुद्धि कहाँ जा रही है।
अजीत डोभाल उत्तराखंड के लाल
सीएम धामी ने कहा अजीत डोभाल जिनको सबसे पहले पुलिस का सम्मान मिला सेना का सम्मान मिला और पूरे देश की सुरक्षा के लिए उन्होंने देश और दुनियाँ में जाकर भारत को हमेशा मजबूत करने का काम किया भारत की आंतरिक शक्ति भारत की सीमाओं की जो ताक़त है उसको बड़ाने का काम किया वह उत्तराखंड के तो लाल है उत्तराखंड के हर जनमानस के अंदर एक आक्रोश है इसकी जितनी निंदा की जाये कम है। और यह राहुल गांधी की आदत बन गई है की सेना का अपमान करना है सेना से जुड़े लोगो का अपमान करना है और सेना कोई प्राक्रम करे तो उस पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करना है चाहे वह सर्जिकल स्ट्राइक हो एयरट्राइक हो या वो ऑपरेशन सिंदूर हो और जिस तरह से वह अजीत डोभाल जी का मजाक उड़ा रहे है यह राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को अच्छा नहीं लग रहा है। तभी वह इस तरह की हरकते कर रहे है।