इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रदेश में पांचवें चरण के मतदान से पहले पूरी ताकत लगा दी है। गठबंधन के नेताओं के कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। 15 मई को सुबह 10.30 बजे लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ताज होटल में इंडिया गठबंधन की प्रेसवार्ता होगी। इसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।
प्रेसवार्ता के बाद खड़गे अमेठी, रायबरेली में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। जबकि 17 मई को राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अमेठी, रायबरेली में संयुक्त सभा भी प्रस्तावित है। बता दें कि आगे के चरणों में कौशांबी, मोहनलालगंज, बाराबंकी और बांसगांव आदि सुरक्षित सीटें हैं। जहां के दलित मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खुद मैदान में हैं। इंडिया गठबंधन को उम्मीद है कि इसका असर अन्य आसपास की सीटों पर भी पड़ेगा।

Comments (0)