लोकसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण का मतदान 20 मई, सोमवार को होगा। इस चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी।
इस चरण में उत्तरप्रदेश की 14 सीटों पर मतदान होगा। इनमें रायबरेली और अमेठी सीट भी शामिल हैं। ये दोनों सीटें गांधी परिवार का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन 2019 में अमेठी से राहुल गांधी को स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
उत्तरप्रदेश की जिन सीटों पर मतदान होगा, उनमें रायबरेली, अमेठी और लखनऊ के अलावा मोहनलालगंज, हमीरपुर, जालौन, झांसी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, फैजाबाद, बाराबंकी, कैसरगंज और गोंडा शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण का मतदान 20 मई, सोमवार को होगा। इस चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी।
Comments (0)