देश में लोकसभा चुनाव के दो चरण की वोटिंग समाप्त हो चुकी है। हालांकि, इसके बाद भी कुछ सीटें ऐसी हैं, जहां अभी तक कई राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। ऐसी ही दो सीटें हैं, उत्तरप्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट। राहुल गांधी और सोनिया गांधी की परंपरागत सीट मानी जाने वाली अमेठी और रायबरेली पर कांग्रेस प्रत्याशी के नाम का सभी को बेसब्री से इंतजार है।
हालांकि रॉबर्ट वाड्रा लगातार हिंट दे रहे हैं कि वह सक्रिय राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि वह अमेठी से चुनाव भी लड़ सकते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने शुक्रवार को भी कहा. वाड्रा ने कहा कि अमेठी के लोग चाहते हैं कि वह यहां से चुनाव लड़ें। पिछली बार अमेठी से राहुल गांधी को हार मिली थी। इस बार सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद उनके रायबरेली से चुनाव लड़ने की चर्चा भी समाप्त हो गई है।

Comments (0)