लोकसभा चुनाव के पाँचवें चरण से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया है। लखनऊ में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेसवार्ता में सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये देश को बचाने की लड़ाई है। अब नकारात्मक राजनीति का समय खत्म हो रहा है। उन्होंने दावा किया 4 जून को भाजपा की सरकार जा रही है और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
राजधानी लखनऊ में आज सपा और कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता हुई, जिसमें अखिलेश यादव ने कहा कि चौथे चरण के चुनाव के बाद बीजेपी का झूठ जितना पहाड़ चढ़ना था वो चढ़ चुका है और अब वो चोटी से लुढ़कना शुरू हो गया है। उनका काउंट डाउन के साथ-साथ माउंटेन डाउन भी शुरू हो गया है।

Comments (0)