जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रशासन सक्रियता से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में 19 साल से बंद पड़े लोहाघाट के पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड स्थित हाईटेक शौचालय को पूर्ण रूप से संचालित कर दिया गया है जिससे महिला यात्रियों एवं पर्यटकों को बड़ी राहत मिली है।
आमजन के उपयोग के लिए खुला
मीडिया रिपोर्ट्स का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार अधिशासी अधिकारी नगरपालिका लोहाघाट सौरभ नेगी ने कार्यवाही करते हुए बताया कि हाईटेक शौचालय वर्तमान में पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित कर दिया गया है और आमजन के उपयोग के लिए खुला है।उन्होंने बताया कि शौचालय में बिजली एवं पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है जिससे यात्रियों विशेषकर महिला पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड स्थित शौचालय को नियमित रूप से खुला रखा जाएगा। उन्होंने बताया हाईटेक शौचालय में जो भी छोटी मोटी कमियां उन्हें दूर किया जा रहा है जल्द रंग रोगन कर शौचालय को चमकाया जाएगा
प्रशासन को शौचालय की नियमित निगरानी
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने नगरपालिका प्रशासन को शौचालय की नियमित निगरानी एवं साफ-सफाई व्यवस्था को उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनसुविधाओं को सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की बाधा को तत्काल दूर करना प्रशासन की प्राथमिकता है। तो वही 19 साल के बाद शौचालय के संचालक पर टैक्सी यूनियन और टैक्सी संचालकों ने जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार तथा नगर पालिका लोहाघाट को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा वह लोग लंबे समय से स्टैंड में शौचालय के संचालन की मांग कर रहे थे। कहा शौचालय के संचालन होने से सबसे बड़ी राहत महिला यात्रियों को मिली है।