लोहाघाट नगर में हुई मूसलाधार बारिश से बाराकोट टैक्सी स्टैंड के पास पालिका का बंद पड़ा नाला टैक्सी चालकों के लिए मुसीबत बन गया। नाला बंद होने से बरसात का पानी बोट हाउस सड़क से बहता हुआ बाराकोट टैक्सी स्टैंड में राष्ट्रीय राजमार्ग में बने गड्ढे में जमा हो गया सड़क में हुए जल भराव से टैक्सी चालकों व यात्रियों को काफी मुसीबतो का सामना करना पड़ा।
टैक्सी स्टैंड कीचड़ में तब्दील
नाले के गंदे पानी के सड़क के जमा होने के चलते पैदल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के चलने से उड़ने वाले गंदे पानी के छीटे राहगीरों को भिगो रहे हैं। जल भराव के चलते लोगों का पैदल चलना दूभर हो रहा है मामले में आम जनता ने गहरी नाराजगी जताई है। टैक्सी चालक उमेश कालाकोटी रोशन कुमार आदि ने बताया पालिका का बंद पड़ा नाला व सड़क के गड्ढे यात्रियों व वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। टैक्सी स्टैंड कीचड़ में तब्दील हो चुका है। उन्होंने बताया लंबे समय से वह लोग जल भराव की समस्या से जूझ रहे है पर प्रशासन के द्वारा अभी तक उन लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
स्टैंड में इंटरलॉकिंग टाइल लगाने की मांग
सड़क में बने गड्ढों में जमा पानी बरसात में लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है वाहनों के चलने से उड़ने वाले छीटे पैदल यात्रियों के कपड़ों को भीगो रहा है। टैक्सी चालको ने जिलाधिकारी चंपावत से सड़क के गड्ढे भरवाने पालिका के बंदे पड़े नाले को खुलवाने तथा स्टैंड में इंटरलॉकिंग टाइल लगाने की मांग की है। वही मामला संज्ञान आने पर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने पालिका को बंद पड़े नाले को खुलवाने तथा एनएच के अधिकारियो को सड़क के गड्ढे भरने के निर्देश दिए हैं।लोहाघाट पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने बताया पालिका कर्मियों को भेज कर बंद पड़े नाले को खुलवाया जा रहा है।