हरिद्वार की कोतवाली नगर के सप्तऋषि क्षेत्र में अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ाने से 21 लोग गंगा के बीच टापू पर फंस गए जिनको पुलिस ने संकुशल रेस्क्यू किया है पुलिस द्वारा रेस्क्यू किये गए लोगों में पुरुष महिला और बच्चे शामिल है और ये दिल्ली हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले है पुलिस की सतर्कता और तत्परता से एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई है
सभी गंगा में कर रहे थे स्नान
कबीर कुटीर घाट सप्तऋषि क्षेत्र में घाट के आगे बने टापू पर कुछ पुरुष महिलाएं व बच्चे गंगा नदी में स्नान कर रहे थे यह सभी गंगा में स्नान कर रहे थे कि इसी दौरान अचानक ऊपर से जल अधिक आने से गंगा का बहाव तेज हो गया और जलस्तर बढ़ गया जिससे ये सभी लोग टापू पर फंस गए टापू पर फंसे लोगों की संख्या 21 बताई जा रही है टापू पर लोगों के फंसने की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज सप्तऋषि चेतक कर्मियों एवं जल पुलिस टीम बोट व आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर टापू पर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों में 10 पुरुष 7 महिलाएं तथा 4 बच्चे शामिल हैं रेस्क्यू किए गए सभी व्यक्ति दिल्ली हरियाणा एवं राजस्थान के निवासी हैं सभी लोग पूर्णतः सुरक्षित हैं कोई जनहानि नहीं हुई है
पुलिस ने श्रद्धालुयों से अपील की है कि गंगा नदी में स्नान करते समय जलस्तर व बहाव का विशेष ध्यान रखें और नदी के बीच बने टापू या गहरे स्थानों पर जाने से बचें।