गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
जनसमस्याओं के समाधान पर जोर
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तय समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।
लापरवाही पर सख्त रुख
सीएम योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही के साथ काम करने और जनता को राहत देने पर विशेष ध्यान देने को कहा।