केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अंतरिम बजट प्रस्तुत किया। इस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की प्रतिक्रिया सामने आई है।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट सर्वहितैषी और सर्व समावेशी है। उन्होंने कहा कि बजट 2024-25, गरीब, महिला, युवा और किसान समेत सभी वर्गों का कल्याण करने वाला है।
मप्र के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि केंद्रीय बजट 2024 चार चीजों पर केंद्रित है। ये चार चीजें हैं- गरीब, महिलाएं, युवा और देश के किसान। केंद्रीय बजट प्रस्तुत होने के बाद मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी का भी हम धन्यवाद कर रहे हैं कि उनके नेतृत्व में बजट बहुत ही अच्छा आया है। महिलाओं को लाभ और सुविधाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में इस बात का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अंतरिम बजट प्रस्तुत किया। इस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की प्रतिक्रिया सामने आई है।
Comments (0)