मध्य प्रदेश में तैयारी करने वाले स्टूडेंट के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। बता दें कि प्रदेश की मोहन सरकार इस्कॉन के सहयोग से गीता महोत्सव का आयोजन कराने जा रही है। इस महोत्सव में भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े हुए सवाल पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता का नाम ‘वैल्यू एजुकेशन कॉन्टेस्ट’ रखा गया है। इस परीक्षा में जीतने वाले पहले विजेता को एक लाख रुपए मिलेंगे।
दो भाषाओं में होगी परीक्षा
वैल्यू एजुकेशन कॉन्टेस्ट’ प्रतियोगिता में एमपी बोर्ड के किसी भी प्राइवेट और सरकारी स्कूल के 9th, 10th ,11th ,12th के छात्र भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता हिंदी और इंग्लिश दोनों में होगी। इसमें शामिल होने वाले छात्रों को कॉन्टेस्ट की तैयारी करने के लिए इस्कॉन ने स्टडी मटेरियल सभी स्कूलों में भेजा है। स्टडी मटेरियल से तैयारी करनी होगी. यह टेस्ट 45 मिनट का होगा।चुने जाएंगे टॉपर
एमपी के 55 जिलों में से चार टॉपर चुने जाएंगे। इस हिसाब से 220 छात्र दूसरे राउंड के लिए चुने जाएंगे। बता दें कि इसका दूसरा राउंड उज्जैन में 10 दिसंबर को होगा, यह टेस्ट ऑफलाइन होगा।कब- कब होगा टेस्ट
26 नवंबर (9th)
27 नवंबर (10th)
28 नवंबर (11th)
29 नवंबर (12th)