मध्य प्रदेश में अब ठंड का दौर शुरु हो गया है। इसी के चलते अब स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जाने लगी है। स्कूल टाइमिंग में बदलाव की शुरुआत राजधानी भोपाल के स्कूलों से हो गई है। शहर के कई प्राइवेट स्कूलों ने मॉर्निंग क्लासेस की टाइमिंग में 30 मिनट तक का बदलाव कर आगे बढ़ाया है। जल्द ही ठंड को मद्देनजर रखते हुए इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेश के बड़े छोटे लगभग सभी इलाकों की स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के बड़े इलाके में 20 नवंबर के बाद सर्दी का असर तेजी से बढ़ेगा।
पहाड़ों में जेटस्ट्रीम हवाएं चलने और वेस्टर्न डिस्टबेंस के चलते पिछले एक हफ्ते में कई शहरों का न्यूनतम तापमान तेजी से लुढ़का है। वहीं, बात करें हम भोपाल, उज्जैन और जबलपुर की तो यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। वहीं, ग्वालियर-इंदौर में न्यूनतम तापमान सामान्य है।
MP में ठंड का दौर शुरु हो गया है। इसी के चलते अब स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जाने लगी है। स्कूल टाइमिंग में बदलाव की शुरुआत राजधानी भोपाल के स्कूलों से हो गई है।