उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। उस क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ ही हवा का रुख उत्तरी होने के कारण प्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसी क्रम में प्रदेश में शनिवार को सबसे कम 5.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में रिकॉर्ड किया गया। ग्वालियर में 8.3 और रीवा में 8.4 न्यूनतम तापमान रहा। दतिया सहित पांच शहरों ग्वालियर, खजुराहो, मंडला एवं रीवा में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। ग्वालियर और दतिया में रात का पारा 24 घंटे के भीतर 05 डिग्री तक लुढ़क गया। राजधानी में भी रात का पारा शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर शनिवार को 11.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
MP/CG
भोपाल में 3 डिग्री लुढ़का रात का पारा, ग्वालियर- चंबल में वर्षा-ओलावृष्टि के आसार

Comments (0)