मध्य प्रदेश में ओले-बारिश का दौर थमने के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। बारिश रुकने के एक दिन बाद ही प्रदेश का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। नर्मदापुरम और दमोह में सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की गई। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला नर्मदापुरम रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि दमोह में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकांश जिलों का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही दर्ज हुआ। शुक्रवार को ऐसा पहली बार हुआ है, जबकि इस सीजन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूरी संभावना है कि मार्च की आखिरी में प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गर्मी का असर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है लेकिन एमपी में इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा।
Comments (0)