फिल्म आदिपुरुष जेहादी मानसिकता वालों ने बनाई है। फिल्म में मर्यादा को पूरी तरह खंडित कर दिया गया। हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और सीताजी के प्रेम में अश्लीलता दिखाई गई। ये सनातन धर्म को बर्बाद करने की सोची समझी साजिश है। जिन्होंने ये फिल्म बनाई है, उन्हें तुरंत जेल होनी चाहिए। यह बात राष्ट्र चेतना यात्रा पर निकले राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर योगी हितेश्वरनाथ ने खंडवा में कही।
उन्होंने कहा कि इस फिल्म को पूरी तरह बंद किया जाना चाहिए। संत ने कहा कि पांच जून से ओरछा से शुरू हुई हमारी राष्ट्र चेतना यात्रा पांच जुलाई को भोपाल में समाप्त होगी। यह यात्रा हिंदू को जगाने के लिए निकली जा रही है। हमें जातिगत भेदभाव को मिटाकर सामाजिक समरसता के साथ भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है, इसी संदेश के साथ यह यात्रा निकाली जा रही है। हिंदू राष्ट्र के निर्माण में संविधान की भूमिका के सवाल पर महामंडलेश्वर ने कहा कि संविधान से देश चलता है लेकिन हमारे देश का संविधान अंग्रेजों द्वारा बनाया गया है।

Comments (0)