मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया था। जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल का फैसला इसलिए लिया था, क्योंकि विवादों में रहीं डॉक्टर अरुणा कुमार की एक बार फिर से जीएमसी में वापसी हुई थी। एक बार फिर डॉ अरुणा कुमार को एचओडी बनाया गया था। पिछले साल अगस्त में डॉ बाला सरस्वती ने डॉ अरुणा कुमार पर आरोप लगाते हुए सुसाइड कर लिया था। उसके बाद अरुणा कुमार को स्वास्थ्य विभाग भेज दिया गया था।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की हड़ताल खत्म हो गई है। डॉ अरुणा कुमार को गांधी मेडिकल कॉलेज भेजे जाने का आदेश निरस्त कर दिया है।