भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आमंत्रण को अस्वीकार करने पर कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से आज देश का हर व्यक्ति उत्साहित है। यह 500 साल के बलिदान का फल है। जिससे आज पूरा समाज उत्साहित है। उन्होंने कहा कि हम घर-घर जाकर अक्षत देकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस अभी भी निराश है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आमंत्रण को अस्वीकार करने पर कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा।
Comments (0)