उमरिया जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जहां कांग्रेस से तीन बार मानपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष रह चुके रामकिशोर चतुर्वेदी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता विनोद गोटिया की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व जनपद अध्यक्ष समेत दर्जन भर सरपंचों, जनपद सदस्यों और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
वहीं, विनोद गोटिया ने यह दावा किया है कि इस बार भाजपा प्रदेश की छिंदवाड़ा समेत 29 सीटें जीतेंगी।
पूर्व कांग्रेस नेता रामकिशोर चतुर्वेदी ने बताया कि राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कांग्रेस ने जिस तरह इसका विरोध किया था। उसी दौरान उनके मन में पार्टी छोड़ने का विचार आया।

Comments (0)