हर साल की तरह इस बार भी राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर के अंकुर खेल मैदान पर आज शुक्रवार से 4 दिवसीय वैदिक ब्राह्मणों की क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो रही है। इसमें सभी टीमों की तरफ से खेलने वाले पंडित मैदान पर धोती-कुर्ता पहने चौके-छक्के लगाते और गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण करते हुए आप सभी को दिखाई देंगे। इसके अलावा कांमेंट्री भी संस्कृत में सुनाया जाएगा।
संस्कृति बचाओ मंच और आयोजन समिति की तरफ से जीतने वाली टीम के सदस्यों को अयोध्या श्रीरामलला के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा।